HomeBiharतेजस्वी यादव ने तो आज पूरी लिस्ट ही जारी कर दी है…बिहार...

तेजस्वी यादव ने तो आज पूरी लिस्ट ही जारी कर दी है…बिहार में क्या हो रहा ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर हंगामा मच गया है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार में आपराधिक घटनाओं की लिस्ट शेयर कर बीजेपी और जदयू पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने 80 से ज्यादा आपराधिक घटनाओं की याद दिला नीतीश कुमार पर तंज कसा है और अपनी इस लिस्ट को बीजेपी शासित डबल इंजन सरकार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड बताया है।

अब एक बार फिर अपने एक्स हैंडल पर तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘BJP शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड ! क्या आपने CM नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? सुनेंगे भी नहीं? आपके सूचनार्थ और ध्यानार्थ पेश है विगत 3-4 दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं:-

𝟏. सीवान में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

𝟐. पटना में बीजेपी नेता अजय साह की गोली मारकर हत्या

𝟑. राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मार कर हत्या

𝟒. कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या

𝟓. सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या

𝟔. सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मारकर हत्या 

𝟕. पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या

𝟖. बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

𝟗. पटना में अपराधियों ने घर में घुस 𝟑𝟎 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबाकर की अधिवक्ता की हत्या

𝟏𝟎. जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या

𝟏𝟏. बेगूसराय में युवक पर तेल छिड़क जिंदा जलाकर हुई हत्या

𝟏𝟐. बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट तीन की हत्या

𝟏𝟑. जमुई में ट्रिपल मर्डर, तीन की हत्या

𝟏𝟒. आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित तीन की निर्मम हत्या

𝟏𝟓. मुंगेर में मासूम की हत्या

𝟏𝟔. पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या

𝟏𝟕. मधुबनी में युवक को छत से फेंककर की हत्या

𝟏𝟖. छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

𝟏𝟗. जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मारकर हत्या 

𝟐𝟎. नालंदा में पीट-पीटकर महिला की निर्मम हत्या

𝟐𝟏. मुजफ्फरपुर के बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या

𝟐𝟐. पटना में मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

𝟐𝟑. आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

𝟐𝟒. नालंदा में 𝟏𝟔 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर ऑखे निकालकर की निर्मम हत्या

𝟐𝟓. दानापुर में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या 

𝟐𝟔. मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या

𝟐𝟕. वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या

𝟐𝟖. मधुबन में 𝟏𝟗 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या

𝟐𝟗. पटना में 𝐁𝐉𝐏 नेता की गोली मारकर हत्या

𝟑𝟎. सीवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव

𝟑𝟏. बेगूसराय में एक ही परिवार के 𝟒 सदस्यों की निर्मम हत्या

𝟑𝟐. गया में महिला की हत्या

𝟑𝟑. भागलपुर में मिले एक साथ 𝟓 शव

𝟑𝟒. पूर्णिया में छात्रा का शव मिला

𝟑𝟓. पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या

𝟑𝟔. समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली

𝟑𝟕. अररिया में गोली मार एक की हत्या

𝟑𝟖. नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या 

𝟑𝟗. सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या

𝟒𝟎. वैशाली में थाने से 𝟓𝟎𝟎 मी. दूर युवक की गोली मारकर हत्या

𝟒𝟏. शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या

𝟒𝟐. शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या

𝟒𝟑. जहानाबाद में चाकू से गोदकर महिला की निर्मम हत्या

𝟒𝟒. बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली

𝟒𝟓. पटना में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या 

𝟒𝟔. जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म

𝟒𝟕. दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म

𝟒𝟖. भभुआ में महिला से दुष्कर्म

𝟒𝟗. फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म

𝟓𝟎. मोकामा में महिला से दुष्कर्म

𝟓𝟏. सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल

𝟓𝟐. कटीहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली

𝟓𝟑. चंपारण में बालू माफिया ने की सीओ को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश

𝟓𝟒. पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

𝟓𝟓. गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती

𝟓𝟔. पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फायरिंग 

𝟓𝟕. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी 𝟓 लाख, रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

𝟓𝟖. पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

𝟓𝟗. पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग

𝟔𝟎. पटना के बीएन कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र 

𝟔𝟏. नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत 

𝟔𝟐. वैशाली में पूर्व एमएलए के पेट्रोल पंप पर लूटपाट

𝟔𝟑. भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 𝟏𝟓 लाख की लूट

𝟔𝟒. पटना के फतुहा में फायरिंग कर व्यापारी के घर लूट 

𝟔𝟓. पटना के अगमकुंआ में 𝟏𝟐 लाख की लूट

𝟔𝟔. नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट

𝟔𝟕. मसौढी में गोली मारकर फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट

𝟔𝟖. बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट

𝟔𝟗. बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट

𝟕𝟎. पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 𝟐.𝟏𝟕 की लूट

𝟕𝟏. समस्तीपुर में बाइक सवार से 𝟒 लाख लूटे.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home