HomeBihar3 दिसंबर को तेजस्वी यादव और तेजप्रताप जाएंगे सिंगापुर, 5 दिसंबर को...

3 दिसंबर को तेजस्वी यादव और तेजप्रताप जाएंगे सिंगापुर, 5 दिसंबर को होना है लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर में हैं. वहां उनके साथ राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी गई हैं. लालू यादव अभी सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास हैं. जानकारी के मुताबिक 5 दिसंबर को लालू यादव का ऑपरेशन किया जायेगा. इसके पहले वे तीन दिसंबर को अस्पताल में भर्ती होंगे. डाक्टरों ने लालू की शारीरिक स्थिति को प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त माना है. उनकी बेटी डा. रोहिणी आचार्य ही डोनर बनेंगी. आपरेशन के दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में रहेंगे. इसके साथ ही तेजप्रताप यादव के भी जाने की खबर है.

लालू प्रसाद को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्या डोनेट कर रही है. दूसरे कई विकल्पों की भी बात कही जा रही थी इसके बाद रोहिणी ने अपने पिता के लिए किडनी दान का प्रस्ताव दिया. पहले लालू यादव इसके लिए तैयार नहीं थे बाद में रोहिणी के मनाने के बाद वह इसके लिए राजी हुए. कहा जाता है कि बाहरी व्यक्ति की तुलना में खून से जुड़े रिश्ते की किडनी को अच्छा माना जाता है.किडनी देने के लिए इंटरनेट मीडिया पर रोहिणी की खूब तारीफ हो रही है. लोग रोहिणी के पिता के प्रति प्रेम और उनकी साहस को सलाम कर रहे हैं.

इसको लेकर रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था-पिता मेरे लिए भगवान हैं. मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं. जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी. जो मेरे लिए सबकुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं, तो मेरा परम सौभाग्य होगा. लालू की बेटी ने फेसबुक पर लिखा है कि धरती पर भगवान . रोहिणी ने आगे लिखा है कि पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं. आप सब दुआ कीजिए कि सब बेहतर तरीके से हो जाए.

लालू यादव किडनी की बीमारी के साथ-साथ कई और तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलेसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्यूनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home