HomeBihar2 दिन से सोन नदी पुल के पिलर में फंसा किशोर, रेस्क्यू...

2 दिन से सोन नदी पुल के पिलर में फंसा किशोर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार के रोहतास में सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर में एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू करने में जुट गई है. देर रात तक किशोर को रेस्क्यू नहीं किया जा सका. हालांकि मौके पर स्थानीय लोग व प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने की कवायद में जुटी रही. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोग बच्चे के बाहर निकलने की प्रथाना भगवान से कर रहे हैं.

बताया जाता है कि

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर – 1 के पास दो पाया के बीच में एक 12 वर्षीय बालक फंस गया है. इसकी जानाकरी जैसे ही स्थानीय लोगों मिली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी ने अपने स्तर से पहले तो बच्चे को निकालने की कोशिश की जब लोग सफल नहीं हो सके तो प्रशासन को सूचना दी गई. वहीं मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू की कवायद में जुटी है.

पिलर में फंसा बच्चा नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है, जो थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है. परिजन ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था, लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home