HomeBiharरोहतास में किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

रोहतास में किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार के रोहतास में एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया. हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मारे गए लड़के की उम्र 16 साल बताई जा रही है. घटना बड्डी सहायक थाना क्षेत्र के बिऊरा गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जिले के विऊरा गांव में 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने चाकू गोदकर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव का रहने वाला था. मृतक का नाम प्रिंस और उसके पिता का नाम वकील सिंह है. परिजन का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. फिर भी किस परिस्थिति में उसके प्रिंस की हत्या कर शव को फेंका गया? यह जांच के बाद ही पता चलेगा.

मृतक के परिजन ने बताया कि प्रिंस बिऊरा गांव जा रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने चाकू मारकर प्रिंस की जान ले ली. पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी इकट्ठा कर जांच में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home