HomeBiharतैयार हो गया शिक्षक नियुक्ति का प्रारूप : BPSC और शिक्षा विभाग की...

तैयार हो गया शिक्षक नियुक्ति का प्रारूप : BPSC और शिक्षा विभाग की बैठक में बनी सहमति..अब आगे क्या करेंगे शिक्षक अभ्यर्थी..

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक पदों के लिए आज से कल तक विज्ञापन जारी हो जाएगी और 15 जून से ऑऩलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा.आज बीपीएससी,शिक्षा विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की बैठक में परीक्षा के प्रारूण को अंतिम रूप दे दिया गया है.बैठक के बाद बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि परीक्षा का प्रारूप तैयार हो गया है और क दो दिन में विज्ञापन निकाला जाएगा.परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू हो जाएगा. डीएलएड और बी.एड के साथ ही सीटीईटी अपियरिंग अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जेगा,पर ऐसे अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक पास कर प्रमाण प्र ले लेना होगा.प्राथमिक स्कूल के परीक्षा पैटर्न पहले की तरह ही रहेगा और एससीईआरटी का सिलेबस आधार होगा,जबकि 9-12 के लिए एनसीईआरटी का सिलेबस मान्य होगा.

वहीं भाषा के लिए 100 नंबर के पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.और इसमें पास करना अनिवार्य होगा,वहीं मेन बिषय में अब 150 की जगह 120 प्रश्न पूछे जाएंगे..और मेधा सूची मेन बिषय में मिले अंको के आधार पर बनेगा.एक पद के लिए एक पेपर देना होगा जबकि दो पद के लिए दो पेपर की तैयारी करनी होगी.

बीपीएससी ने अगस्त माह में परीक्षा लेने का शेड्यूल जारी कर दिया है.मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा संचालित है.वहीं परीक्षा के 2 से 3 महीने के भीतर रिजल्ट जारी करने की बात कही जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home