HomeBiharनीतीश कुमार की मंत्री लेशी सिंह ने PM मोदी के 9 साल...

नीतीश कुमार की मंत्री लेशी सिंह ने PM मोदी के 9 साल को बताया बेमिसाल, जानें आगे क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर पूरे देश में 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. 9 साल की उपलब्धियों का बखान बीजेपी की ओर से किया जा रहा है, लेकिन जदयू मंत्री लेसी सिंह का कहना है कि बीजेपी प्रचार प्रसार के माध्यम से बेमिसाल बनाने की कोशिश कर रही है. 9 साल में बीजेपी ने कोई ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की है जो बेमिसाल हो. केंद्र सरकार ने सभी को सिर्फ ठगने का ही काम किया है.

जेडीयू नेता लेसी सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए काम करने का केंद्र सरकार दावा करती है, उज्ज्वला योजना को लेकर ढिंढोरा पिटती है. लेकिन क्या हश्र हुआ है. सब देख रहे हैं. सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि लोग गैस सिलेंडर को कचरा के ढेर में रखने लगे हैं. कोई उपयोग नहीं हो रहा है.

लेसी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से हम मांग करेंगे कि यदि उज्ज्वला योजना का दम भरते हैं तो गैस सिलेंडर की कीमत आधा कर दें. लेसी सिंह ने कहा कि 9 साल में सभी को सिर्फ ठगने का काम केंद्र सरकार ने किया है.

वहीं, विपक्षी एकजुटता को लेकर लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम लगातार सफलता की ओर आगे बढ़ रही है. पटना में 12 जून को बैठक होगी और बिहार एक बार फिर से इतिहास रचेगा. लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री पद के लिए सभी योग्यता है, लेकिन उन्होंने खुद कहा है कि वो प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी को सब मिलकर टक्कर देंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home