HomeBiharकैमूर में नाबालिक के साथ शिक्षक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पिपरा प्राथमिक...

कैमूर में नाबालिक के साथ शिक्षक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पिपरा प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार

लाइव सिटीज, ब्रजेश दूबे: कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में अधौरा पुलिस ने तत्काल एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिक्षक पिपरा प्राथमिक विद्यालय का सुरेंद्र कुमार भास्कर है. इस मामले में पीड़िता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें बताया गया कि वह चार बजे दोपहर में घर से बाहर शौच करने गयी थी.

इसी दौरान सिकरी गांव निवासी अनिरुद्ध यादव का बेटा आदित्य कुमार और पिपरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार भास्कर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान रामलाल यादव का बेटा पंकज कुमार यादव, रामगहन यादव का बेटा सत्यम कुमार और रोहित कुमार द्वारा आरोपियों का सहयोग किया गया.

इधर इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने तत्काल ही एसडीपीओ भभुआ सुनील कुमार सिंह को महिला थाने भेजा और पीड़िता से पूछताछ करने सहित आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home