HomeBiharपटना इस्कॉन मंदिर में शाम 7:15 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव, 2:00...

पटना इस्कॉन मंदिर में शाम 7:15 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव, 2:00 बजे रात तक कर सकते हैं पूजा

लाइव सिटीज, पटना: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. पटना के श्रीबांके बिहारी इस्कॉन मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी का आयोजन आज हो रहा है. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शाम 7:15 बजे से शुरू होगा. मुख्य कार्यक्रम 26 अगस्त को होगा और शाम 7:15 बजे जन्माष्टमी महामहोत्सव मनाया जाएगा.

इससे पहले 251 चांदी के कलश और दक्षिणायन संख से भगवान का अभिषेक किया जाएगा. जन्माष्टमी के मौके पर रात 2:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आकर भगवान की पूजा-अर्चना की अनुमति है. इस बार जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर परिसर को वृंदावन के थीम पर सजाया गया है.

मंदिर को इस बार थाईलैंड और बैंकॉक से लाये गए फूलों से सजाया गया है. मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए पुरुषों और महिलाओं का अलग-अलग गेट तैयार किया गया है. प्रसिद्ध उद्योगपति एलएन पोद्दार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. बिहार के कई गणमान्य मंत्री भी जन्मोत्सव कार्यक्रम में रहेंगे. एक विशेष पूजा-अर्चना दुनिया भर में शांति के लिए की जाएगी

सोमवार दोपहर 2:00 बजे से दक्षिणी बुध मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा 25 मजिस्ट्रेट और 25 पुलिस पदाधिकारी की भी मौजूदगी इस्कॉन मंदिर परिसर के अंदर और बाहर के क्षेत्र में रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home