HomeBiharRJD के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की सड़क हादसे में मौत, परिजनों...

RJD के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय मे राजद के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि राजद नेता नगीना यादव कल बखरी में आयोजित भाई वीरेंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. इसी कार्यक्रम से लौटने के दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया.

आज सुबह घरवालों को दुर्घटना की सूचना मिली थी. वहीं परिजनों को शक है कि नगीना यादव की साजिश के तहत हत्या करवाई गई है. घटना डंडारी थाना क्षेत्र में घटित हुई है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 मस्ती फतेहपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद यादव के 46 वर्षीय पुत्र राजद नेता नगीना यादव की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.

मृतक के भतीजे रुपेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरजेडी सभापति प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष भाई विरेंद्र यादव का बखरी मे कार्यक्रम आयोजित था. इसी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए नगीना यादव बाइक से गए थे. जिसके बाद वो अपने घर मस्ती फतेहपुर गांव आ रहे थे.

फिलहाल नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं दूसरी तरफ परिजनो का रो रो र बुरा हाल है. परिजनों ने इस पूरे मामले की प्रशासन से जांच की मांग की है. नगीना यादव पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं. साथ ही आरजेडी के वरिष्ठ नेता के तौर पर भी इलाके में उनकी पहचान थी

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home