HomeBiharबिहार में हुए ट्रेन हादसे पर सम्राट चौधरी ने जताया दुख, बोले-...

बिहार में हुए ट्रेन हादसे पर सम्राट चौधरी ने जताया दुख, बोले- ‘यह दुख का विषय’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बक्सर में बुधवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई. यहां बक्सर और आरा के बीच रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गाड़ी नंबर12506) की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं. ये ट्रेन हादसा बुधवार रात लगभग नौ बजे हुआ. ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से असम के कामाख्या जा रही थी. अब इस ट्रेन हादसे पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दुख प्रकट किया है.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा “इस ट्रेन हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन भारतीय रेलवे लगातार बचाव अभियान में जुटा हुआ है. बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा साथ ही बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कार्यकर्ता सभी लोग अधिकारियों की मदद कर रहे हैं और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. ये जो हादसा हुआ है, ये एक दुख का विषय है.” वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य के स्वास्थ्य और आपदा विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

साथ ही  तेजस्वी यादव ने बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे को लेकर दुख भी प्रकट किया है और हादसे में घायल होने वाले लोगों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है. बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे  का शिकार हो गई. इस ट्रेन की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस ट्रेन हादसे में चार लोगों की मोत हो गई. वहीं  घायलों की संख्या 70 बताई जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home