HomeBiharमैं देश के संपत्ति बेचनेवाले का परिवार नहीं', पीएम मोदी के बयान...

मैं देश के संपत्ति बेचनेवाले का परिवार नहीं’, पीएम मोदी के बयान पर RJD का पोस्टर प्रहार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पोस्टर के जरिए राजनीति खूब होती है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए थे और इस दौरान उन्होंने लालू यादव को लेकर जमकर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने राजद को परिवारवाद की पार्टी बताई थी. अब इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक पोस्टर जारी करके इसका जवाब दिया है.

पोस्टर में लिखा है कि गर्व से कहता हूं कि मैं देश की संपत्ति बेचने वाले का परिवार नहीं हूं. राजद के कार्यकर्ता द्वारा यह पोस्टर पटना के चौक चौराहा पर लगाया गया है और साफ संदेश देने की कोशिश की गई है कि वर्तमान में जो केंद्र में बैठी हुई सरकार है, वह देश की संपत्ति बेचने वाले का परिवार बना हुआ है लेकिन राजद ऐसी पार्टी नहीं है.

इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा था तो लालू यादव ने भी ट्वीट कर इसका जवाब दिया था. अब राजद के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देने का काम किया है. पोस्टर में लिखा है देश के संपत्ति बेचने वाला का परिवार ही फिलहाल देश पर राज कर रहा है.

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले परिवारवाद को एक बड़ा मुद्दा भाजपा के लोगों ने बनाया है तो अब लगातार राजद के द्वारा इसका जवाब भी दिया जा रहा है. इस पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर को प्रमुखता से दिखाया गया है. वहीं लालू यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर भी है. सीतामढ़ी के आरजेडी जिला कोषाध्यक्ष मो. गुलाम मुस्तफा ने यह पोस्टर लगवाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home