HomeBiharआरजेडी द्वारा सुधाकर सिंह को शो कॉज नोटिस जारी, बीजेपी के विजय...

आरजेडी द्वारा सुधाकर सिंह को शो कॉज नोटिस जारी, बीजेपी के विजय सिन्हा ने कही ये बात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी का दौर जारी है. राजद की तरफ से बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के खिलाफ आग उगल रहे हैं. वहीं बीजेपी के नेता का कहना है कि सत्ता हथियाने के चक्कर में तेजस्वी यादव ये सब करवा रहे है.

विजय सिन्हा ने कहा की आपस में दो ठग एक दूसरे को ठगने की काम कर रहे है. दोनों की नौटंकी से बिहार की जनता परेशान हो चुकी है. सत्ता के चक्कर में बिहार कानून व्यवस्था और विकास को खत्म करने में लग गए है. सुधाकर सिंह रामायण और रामचरित्र मानस पर बयान देकर करोड़ों लोगों के आस्था पर सवाल खड़ा किया है. महागठबंधन के लोग भी सवाल उठा रहे है. सीएम नीतीश को एक्सन लेना चाहिए. सत्ता हथियाने और सीएम नीतीश पर दबाव डालने का काम रहे है.

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व कृषि मंत्री आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह नीतीश कुमार को लेकर बयानवीर बने हुए हैं. मुख्यमंत्री पर लगातार हमला बोल रहे. हालांकि मंगलवार को आरजेडी द्वारा सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. उधर, खगड़िया में कृषि मंत्री ने फिर सीएम पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कहते हैं बिहार में व्यापक बदलाव आया है, मैं पूछता हूं ये बदलाव कहां है? बिहार में लूट तंत्र है, शराबबंदी है. किसान अगर आंदोलन पर उतर आए तो बिहार सरकार टेकुआ के तरह सीधी हो जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home