HomeBiharनीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर RJD खुश, कहा :...

नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर RJD खुश, कहा : BJP को ठीक करना जरूरी…..

लाइव सिटीज, पटना: देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट पर समर्थकों ने नीतीश कुमार के 2024 में यहां से चुनाव लड़ने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में महागठबंधन पूरी तरह से जुट गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयासों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेन्द्र ने बड़ा बयान दिया है।

आरजेडी के विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि बिहार के नेता जब-जब दूसरे राज्यों से चुनाव लड़े हैं, तब-तब उनकी जीत हुई है। मनेर विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बीजेपी को ठीक करने के लिए नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भी चाहत है कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़े।

वहीं, को-ऑर्डिनेशन कमिटॉी को लेकर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि सभी की कोशिश है कि बेहतर ढंग से सरकार चले लिहाजा जब सभी दलों का शीर्ष नेतृत्व चाहेगा तो को-ऑर्डिनेशन कमिटी भी बन जाएगी। थोड़ी व्यस्तता और जातीय गणना की वजह से विलंब हो रहा है।

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइडेट ने नरेन्द्र मोदी को उन्हीं के अंदाज में मात देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जेडीयू के तीन नेताओं को गुप्त तरीके से काम पर लगा भी दिया गया है, जिसे लेकर काफी गोपनीयता भी बरती जा रही है। सियासी गलियारे में नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से ताल ठोकने की चर्चा काफी तेज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home