HomeBiharनीतीश में दम है तो कह दें कि लालू और तेजस्वी भ्रष्टाचार...

नीतीश में दम है तो कह दें कि लालू और तेजस्वी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं – प्रशांत किशोर

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दम है तो ये कह दें कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं और ये सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है, जिसके तहत उनको परेशान किया जा रहा है, हम लोग मान लेंगे. लालू यादव और उनके परिवार पर जो कार्रवाई हुई है, वो गलत है या वो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को साफगोई से ये कहना चाहिए कि ये हमारे सहयोगी हैं और इन पर भ्रष्टाचार के जो सारे आरोप हैं, वो निराधार हैं. अगर वो ये लाइन नहीं कह रहे हैं, तो अपने आप आपको पता है वो क्या कह रहे हैं ? नीतीश कुमार के अंदर अगर हिम्मत है तो यह कह दें कि लालू और तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं हैं, वह ललन सिंह का सहारा क्यों ले रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आरजेडी के लोग जैसे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि हम लोग बिल्कुल भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं, तो नीतीश कुमार को भी ये कहना चाहिए. नीतीश कुमार जो खुद नहीं कह रहे हैं, वो ये बताता है कि नीतीश कुमार अंदर से क्या सोचते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी और तेजस्वी यादव से कोई प्रेम नहीं है. नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं, वो विशुद्ध दो कारणों से हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home