HomeBiharकोसी पुनर्वास परियोजना की समीक्षा बैठक, CM नीतीश कुमार ने काम में...

कोसी पुनर्वास परियोजना की समीक्षा बैठक, CM नीतीश कुमार ने काम में तेजी लाने का दिए निर्देश

पटना:राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें कोसी पुनर्वास परियोजना को लेकर चल रहे कामों के बारे में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने अब तक की प्रगति रिपोर्ट रखी. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007-08 में कोसी त्रासदी आयी थी जिसमें हमलोगों ने अपने संसाधन से उस क्षेत्र में काफी रिलीफ के कार्य किए थे. उसी दौरान पूरे इलाके को विकसित करने की योजना बनायी गयी थी, उस पर काम किया जा रहा है.

सीएम ने कहा हम वहां जाकर एक-एक चीजों को देखते रहे हैं. वहां किये जा रहे सभी कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं. कोसी पुनर्वास परियोजना के तहत कई कार्य किए गए हैं जो भी बचे हुए कार्य हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें. इसके लिए संसाधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

बैठक में योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार कोसी बेसिन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री एन सरवन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुदुकलकट्टी ने अपने-अपने विभागों द्वारा इस परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home