HomeBiharबिहार में अपराध पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान से भड़कीं...

बिहार में अपराध पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान से भड़कीं रोहिणी आचार्य, बर्खास्तगी की उठाई मांग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर दिए गए एक बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान, ‘हत्याएं तो होती रहती हैं, बिहार इतना बड़ा है’, को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है.

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने अपराध जैसी गंभीर समस्या को लेकर इस तरह की टिप्पणी को अनुचित बताया और सरकार से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘सम्राट सरकार के मंत्री का शर्मनाक बयान ‘बिहार इतना बड़ा है इसलिए हत्याएं होती रहेंगी’. जब सरकार के मंत्री ही जघन्य अपराध को ऐसी बेशर्मी से सामान्य मान ले, तो समझ लीजिए कि जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है’. आरा में एक रिटायर्ड कमिश्नर को ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारी गई थी, जिस पर मंत्री के मंत्री को लेकर रोहिणी आचार्य ने गुस्सा निकाला.

रोहिणी ने अपने पोस्ट में आगे यह भी लिखा- ‘मंत्री बड़ी बेशर्मी से अपनी सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं. यह सिर्फ एक मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं, बल्कि पूरे सत्ताधारी गठबंधन की संवेदनहीनता और निर्लज्जता का प्रमाण है. बिहार की जनता सुरक्षा चाहती है, बहानेबाजी नहीं. घटिया बयान देने की बीमारी से ग्रस्त इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए’

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के जरिए साफ किया कि अपराध जैसी गंभीर घटनाओं को सामान्य बताकर नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि, मंत्री के बयान के पूरे संदर्भ और सरकार की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर इस विवाद की आगे की दिशा तय होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home