HomeBiharमधुबनी में नोट कारोबारी के ठिकानों पर छापा, नेपाली करेंसी समेत 39...

मधुबनी में नोट कारोबारी के ठिकानों पर छापा, नेपाली करेंसी समेत 39 लाख रुपये जब्त

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मधुबनी मेंनोट कारोबारी के ठिकानों पर छापा पड़ा है. पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर में नोटों के कारोबारी दिलीप महतो के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 39 लाख रुपए जब्त किया है. इनमें 22 लाख नेपाली और 17 लाख भारतीय रुपये शामिल हैं. नेपाली और भारतीय नोट बदलने की सूचना पर ये छापे पड़े हैं.

जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कारोबारी दिलीप महतो के घर, किराना गली और घर व प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई. नेपाली से भारतीय रुपये और भारतीय से नेपाली रुपये में एक्सेंज करने से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं.

जब्त रुपयों का प्रतिवेदन आयकर अन्वेषण ब्यूरो को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. स्पेशल टीम ने बरामद नोटों को जयनगर थाने को सौंप दिया है. वहीं, कारोबारी से पूछताछ की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home