HomeBiharसिवान मंडल कारा में छापा, DM और SP की कार्रवाई से मचा...

सिवान मंडल कारा में छापा, DM और SP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सिवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने की छापेमारी की है. डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार, सदर एसडीपीओ, महाराजगंज एसडीपीओ, कई थाने के थानेदार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ करीब दो घंटे तक डीएम और एसपी में नेतृत्व में छापेमारी चली. मंडल कारा में छापेमारी से वहां हड़कंप मच गया. वहीं इस दौरान बैरक सहित एक-एक वार्ड की तलाशी ली गयी है.

पुलिस की छापेमारी के दौरान कोई सामान बरामद नहीं हुआ है. वहीं महिला वार्ड में गहन जांच की गई लेकिन वहां से भी कुछ बरामद नहीं हुआ. बता दें कि यह छापेमारी सुबह 4 बजे से शुरू हुई और करीब 2 से तीन घंटे तक यह चली. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी लोकसभ चुनाव को देखते हुए की गई है.

गौरतलब हो कि पिछले दो दिनों से बिहार में अलग-अलग जिलों के मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. उसी बीच सिवान में भी रेड डाली गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home