HomeBiharलालू यादव की वजह से राबड़ी देवी ने नहीं की छठ पूजा,...

लालू यादव की वजह से राबड़ी देवी ने नहीं की छठ पूजा, जानें तेजस्वी यादव क्या बोले

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इस बार छठ पूजा नहीं की है.डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होना है.इस वजह से उनकी मां यानी राबड़ी देवी छठ नहीं कर रही हैं.राबड़ी अभी लालू के साथ दिल्ली में हैं.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार सुबह पटना के दीघा घाट पहुंचे.उन्होंने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया और छठ पूजा का समापन किया.इससे पहले रविवार शाम को भी वे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने दीघा घाट पहुंचे थे.

छठ पूजा के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी ने लोक आस्था के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी.उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा और सौहार्द बना रहे, बिहार तरक्की करे, यही कामना है.यह ऐसा पर्व है जिसे हिंदू और मुस्लिम सभी लोग मिलकर मनाते हैं.छठ में सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है.न्हीं की वजह से पूरी प्रकृति चल रही है.

पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.इस महापर्व पर लालू यादव की सभी बेटियां भी पटना पहुंच जाती हैं.मगर बीते कुछ सालों से यहां छठ पूजा नहीं हो पाई.पिछले साल भी लालू यादव की बीमारी की वजह से छठ पूजा नहीं हो सकी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home