HomeBiharप्रशांत किशोर का RJD पर तंज, बिहार में एक सांसद नहीं दावा...

प्रशांत किशोर का RJD पर तंज, बिहार में एक सांसद नहीं दावा PM बनाने का, लोकसभा में लालू की पार्टी जीरो

लाइव सिटीज, पटना: चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने कोशिश में लगे प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर तंज किया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी की राजनीतिक ताकत बस इतनी है कि वह बिहार में एक लोकसभा सांसद नहीं जिता पा रही है. इसके बाद भी उसके नेता पीएम बनाने का दावा कर रहे हैं. पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता को बेवकूफ समझना बंद करें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को लगता होगा कि लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल कोई बड़ी पार्टी है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं. 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी परिस्थितियां बन गई जिसके बाद 20-30 विधायक ज्यादा जीत गए. बिहार में आरजेडी की कोई ताकत नहीं है.

पीके ने तंज किया किया कोई अपने घर के आगे पीएम की कुर्सी और पोस्टर लगा दे तो इसका क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रपति के कुर्सी पर कोई किसी को बैठा दे तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाएगा.

इससे पहले प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को अज्ञानी कहा था. पीके ने तेजस्वी यादव की पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए उन्हें मूर्ख और अज्ञानी कहा. प्रशांत किशोर ने कहा- तेजस्वी ने वादा किया कि एक साइन करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे. ये दिखाता है कि आपको किसी विषय का ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मूर्ख व्यक्ति नेता या मंत्री बन जाएगा तो वह इस तरह के ही बयान देगा. पीके ने कहा कि ये उनके बाबूजी का राजतंत्र नहीं है जो एक साइन पर 10 लाख लोगों को नौकरी मिल जाए. नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया होती है जिसका पालन करना होता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home