HomeBiharशादी समारोह में गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका, दुल्हन समेत...

शादी समारोह में गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका, दुल्हन समेत 8 महिलाएं झुलसीं

लाइव सिटीज, छपरा: बिहार के सारण में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर पर खाना बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस लीक हो रही थी, तभी गैस जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई. हादसे में दुल्हन समेत एक दर्जन लोग झुलस गए.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की इसमें लगभग 8 लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन महिलाओं की हालत नाजुक होने की वजह से पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. जिनकों पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है वो 80 फीसदी तक जले हैं. इस घटना के बाद शादी समारोह वाले घर में मातम पसरा हुआ है. जरा सी लापरवाही के चलते एक घर हादसे को निमंत्रण दे बैठा. जिस लड़की की शादी होनी थी वह भी झुलस गई. उसे भी गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home