HomeBiharप्रशांत किशोर का लालू परिवार पर हमला, लालटेन से बिहार के मुस्लिमों...

प्रशांत किशोर का लालू परिवार पर हमला, लालटेन से बिहार के मुस्लिमों की जिंदगी में नहीं आ पाई रोशनी

लाइव सिटीज, पटना::चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में दलित और मुसलमान की स्थिति बदतर है. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लालटेन के जरिए भी मुसलमान के घर में रौशनी नहीं ला पाए

पीके ने कहा कि लोग पाकिस्तान और पुलवामा के नाम पर वोट देते हैं. लेकिन जब तक समाज में सुधार नहीं लाएंगे तब तक हमारे बच्चे गुजरात और तमिलनाडु में जाकर मजदूरी ही करेंगे, फिर यहां के लोगों का भला कैसे होगा ? उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने दिनों की यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि मुसलमानों ने 32 साल से लालटेन का साथ नहीं छोड़ा है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि इन 32 सालों में मुसलमानों ने RJD से कभी नहीं पूछा कि आपके नेता सड़क और ग्रामीण कार्य मंत्री रहे, फिर हमारे गांव में सड़क, नाली और गली क्यों नहीं बनी है? आप स्वास्थ्य मंत्री थे फिर बच्चों के लिए अस्पताल, दवा और डॉक्टर क्यों नहीं है? आप शिक्षा मंत्री थे, फिर हमारे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं है? मुसलमान इन सारी परेशानियों के बावजूद लालटेन को वोट देता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home