HomeBiharDGP से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंच गए प्रशांत किशोर, करने लगे शिकायत,...

DGP से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंच गए प्रशांत किशोर, करने लगे शिकायत, बोलने लगे ये सब

लाइव सिटीज, पटना: पटना में जन सुराज के सूत्रधार और बाकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर बिहार के DGP और ADG ट्रैफिक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, स्ट्रीट चिल्ड्रेन के बीच बढ़ता नशे का चलन और वेंडर्स-हॉकर्स से कथित अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।प्रशांत किशोर ने बताया कि खासकर पटना के शहरी इलाकों और बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों के लिए पटना की ट्रैफिक व्यवस्था का एक फ्यूचरिस्टिक प्लान तैयार करने की जरूरत है।

इसके लिए सरकार के साथ मिलकर एक इंटरडिपार्टमेंटल बैठक और वर्कशॉप आयोजित करने पर सहमति बनी है। इसमें देशभर की संबंधित एजेंसियों, संस्थाओं और विशेषज्ञों को शामिल करने की योजना है, ताकि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल समेत आधुनिक तरीकों से पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
बैठक में दूसरा बड़ा मुद्दा शहर में बढ़ता सूखा नशा रहा। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्ट्रीट चिल्ड्रेन के बीच नशे की समस्या को देखते हुए उनके साथ काम करने के लिए एक विशेष प्लान तैयार किया जाएगा।

तीसरे मुद्दे के तौर पर वेंडिंग जोन में पुलिस द्वारा कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर चर्चा हुई। प्रशांत किशोर के मुताबिक, कई वेंडर्स और हॉकर्स ने पुलिस पर पैसे वसूलने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत वाले इलाकों और संबंधित लोगों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। DGP ने आश्वासन दिया है कि सूची मिलने के बाद शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सिर्फ समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि पटना में ट्रैफिक, नशे और वेंडर्स से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजना तैयार करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments