HomeBiharबिहार में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, राजद ने मोदी को बताया...

बिहार में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, राजद ने मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

लाइव सिटीज, पटना: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्षी दल हमलावर है. वहीं, पटना में पोस्टरों के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर हमला राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से यह पोस्टर लगाया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन बताया गया है. वहीं, देश में पढ़ते सब्जियों के कीमत को भी दर्शाया गया है राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगी पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद है. बेंगुलुरु में होने वाली बैठक से पहले राजद केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. जिसके तहत आरजेडी कार्यालय के ठीक सामने एक पोस्टर लगाया गया है. 

इसमें नरेंद्र मोदी को सुपर मैन दिखाया गया है, लेकिन उन्हें मंहगाई मैन की संज्ञा दी गई है. पोस्टर पर दिखाया गया ह कि किस तरह से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है. जिसे लेकर बढ़ी हुई सब्जियों को उसके दाम के साथ दिखाया गया है. पोस्टर में टमाटर की कीमत ₹160, अदरक की कीमत 400 रुपये, धनिया 200 रुपये, मिर्ची 200 रुपये किलो, लहसुन 130 रुपये, परवल ₹80 और भिंडी ₹70 प्रति किलो बताया गया है.

पोस्टर की बात करें तो उसके सबसे ऊपर लिखा गया है महंगाई से त्रस्त एक आम महिला. बता दें कि सुपौल विधानसभा की एकता यादव ने यह पोस्टर लगाया राजद कार्यालय के बाहर लगाया गया है. उन्होंने खुद को लालूवादी बताया. पोस्टर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी तस्वीर है और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर दिख रहे हैं. सब्जियों की टोकरी भी है. देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्षी दल लगातार हमलावर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home