HomeBiharपटना में लगा डिप्टी सीएम के समर्थन में पोस्टर, लिखा-तेजस्वी के लिए...

पटना में लगा डिप्टी सीएम के समर्थन में पोस्टर, लिखा-तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार

लाइव सिटीज, पटना: एक तरफ बिहार में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. दिनदहाड़े कांस्टेबल की हत्या कर दी जाती है. बीजेपी बिहार सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में लगातार यह चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी ही बिहार की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप दें. बीजेपी कई बार नीतीश कुमार को लेकर तंज कसती रही है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें. RJD के नेताओं की ओर से भी इसको लेकर कई बार मांग की जा चुकी है.

इसी बीच एक बार फिर RJD की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की मांग उठने लगी है. राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में बस एक स्लोगन लिखा गया है. पोस्टर पर लिखा है कि तेजस्वी यादव के लिए तड़पता. बिहार में अब एक बार फिर राजद की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है.यही कारण है कि राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़ा सा पोस्टर लगाकर सीधे नीतीश कुमार से यह मांग की जा रही है कि अब आप अपनी गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप दे, ताकि जो बिहार आज तड़प रहा है उसे तेजस्वी यादव ठीक कर सके.

वहीं, आज जातीय गणना को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया कि बिहार की जातीय गणना रिपोर्ट पर जो सवाल उठा रहे हैं वो देश में जातीय जनगणना क्यों नहीं करा रहे? बिहार में सही तथ्यों के साथ जाति आधारित गणना हुई हैं. किसी के बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता. रोजगार पर सवाल करने पर बीजेपी के लोग बात घुमा देते हैं. बिहार में सबसे ज्यादा रोजगार दिया गया है. बीजेपी का बिहार में महागठबंधन से कोई मुकाबला नहीं हैं. पीएम और अमित शाह यहां 365 दिन भी रहेंगे तो फर्क नहीं पड़ेगा. देश की जनता जानती है कौन क्या कर रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home