HomeBiharसमस्तीपुर में आभूषण कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद...

समस्तीपुर में आभूषण कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौट रहा था घर, बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर मारा

लाइव सिटीज, समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव की है. मृतक की पहचान पगड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार पोद्दार के बेटे राकेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राकेश कुमार पोद्दार अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान पगड़ा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की. इसके बाद लूटपाट की कोशिश की गई. राकेश ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए.

ग्रामीण एसपी मुकुल रंजन के मुताबिक, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. परिजनों से पूछताछ की गई है. जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।घटनास्थल पर एफएसएल और डीआईयू की टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस वारदात से जुड़े सबूत जुटाने के साथ फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home