HomeBiharसीएम नीतीश कुमार ने किया लोहिया पथ चक्र के एक और भाग...

सीएम नीतीश कुमार ने किया लोहिया पथ चक्र के एक और भाग का उद्घाटन, यह है CM का ड्रीम प्रोजेक्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बेली रोड पर बन रहे लोहिया पथ चक्र के एक भाग का मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन कर दिया. मुख्यमंत्री ने कुछ दूर पैदल चलकर लोहिया पथ चक्र का जायजा भी लिया और अन्य भाग के निर्माण कार्यों के बारे में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से जानकारी ली. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. साथ ही वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे.

लोहिया पथ चक्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. हालांकि पिछले काफी लंबे समय से इसका निर्माण हो रहा है और अभी भी निर्माण कार्य कंप्लीट नहीं हुआ है. 391 करोड़ में लोहिया पथ चक्र को पूरी तरह से बनाना था, लेकिन जो जानकारी मिल रही है, इस पर 500 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है. दिल्ली आईआईटी ने लोहिया पथ चक्र का डिजाइन तैयार किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी पसंद आ गया और इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की स्वीकृति दे दी.

यह परियोजना शुरू से विवादों में रहा है. जमीन धंसने के कारण इस पर सवाल भी उठते रहे हैं, लेकिन लोहिया पथ चक्र से कई रास्ते निकल गए हैं. जिससे लोगों को बिना जाम के फर्राटे के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने में सहूलियत हो रही है. चाहे न्यू पटना की बात करें या फिर एयरपोर्ट जाने की बात करें. इनकम टैक्स गांधी मैदान तो कई इलाकों को एक साथ बेली रोड में बने लोहिया पथ चक्र से जाना सुलभ हो गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home