HomeBiharगृह मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस ने बाइक...

गृह मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की मौत

लाइव सिटीज, छपरा: सिताब दियारा में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पुलिसकर्मियों को लेकर छपरा लौट रही बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में सभी तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस बस में आग लगा दी गई जिसके बाद जान बचाकर पुलिसकर्मी किसी तरह से भागे.

बताया जा रहा है कि सीवान-छपरा मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनीवास देवरिया ए 1 चिमनी के पास अनियंत्रित पुलिस बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, जिससे तीनों युवकों को घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी पंचायत के पकड़भिंढा निवासी सत्यनारायण मांझी के 28 वर्षीय पुत्र संजय मांझी व इसी गांव निवासी सुखल मांझी के 16 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार मांझी और भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मंगाई डीह निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस बस जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा से भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षा कार्यक्रम से लौट रही थी. रिविलगंज छपरा-मांझी मुख्य पथ प्रतिमाओं के विसर्जन होने के कारण बंद किया गया था, इसके कारण पुलिस बस कोपा से होते हुए सीवान-छपरा मुख्य पथ से छपरा लौट रही थी.

इसी दौरान रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनीवास देवरिया गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और छपरा से काम करके लौट रहे तीन युवकों को रौंद दिया जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि बस में 50 से 60 पुलिस कर्मी सवार थे. बस की रफ्तार काफी तेज थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home