HomeBiharपुलिस जवान सस्पेंड : गिरोह बनाकर फर्जी तरीके से बिजली मीटर चेक करने...

पुलिस जवान सस्पेंड : गिरोह बनाकर फर्जी तरीके से बिजली मीटर चेक करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ बड़ा एक्सन

लाइव सिटीज, पटना: मीटर रीडिंग के नाम पर गिरोह बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है..और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.

बताते चलें कि पटना के शास्त्री नगर में मीटर रीडिंग के नाम पर फर्जी गिरोह बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया था.इस गिरोह मे पुलिस के साथ ही मीडिया के लोग शामिल थे.स्थानीय लोगों ने गिरोह के सदस्य को पुलिसके हवाले किया था.पुलिस जींच जांच में फर्जीवाड़ा का मामला सही पाया गया था जिसके बाद पुलिस जवान पवन कुमार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.पुलिस स्टीकर लगे बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों का नाम पवन कुमार ,ऋषि राज उर्फ़ कुणालऔर अक्षय है।इस मामले में धारा 417,418,419,420,170,120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.वहीं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आरोपी पुलिस जवान पवन को निलंबित कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home