HomeBiharपीएम मोदी ने तेजस्वी को निशाने पर लिया, पिता के कामों का...

पीएम मोदी ने तेजस्वी को निशाने पर लिया, पिता के कामों का जिक्र क्यों नहीं करते पार्टी के उत्तराधिकारी

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औरंगाबाद में अपने भाषण में बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के जो उत्तराधिकारी हैं, वह अपने माता-पिता के किए हुए कामों का जिक्र नहीं कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में विपक्ष के लोग अब चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं. अब इधर-उधर राज्यसभा की सीट ढूंढ रहे हैं. विपक्ष को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे है. यह स्थिति परिवारवादी पर्टियों की हो गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास-ये मोदी की गारंटी है. बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज- ये मोदी की गारंटी है. बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार-ये मोदी की गारंटी है. तीसरे टर्म में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि एक वो दौर था, जब बिहार के ही लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे. एक ये दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं. बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलीं, अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home