HomeBiharPM मोदी ने बेगूसराय में हर मुद्दे को उठाया, सामाजिक न्याय, सैचुरेशन,...

PM मोदी ने बेगूसराय में हर मुद्दे को उठाया, सामाजिक न्याय, सैचुरेशन, तुष्टिकरण, संतुष्टिकरण, सेकुलरिज्म

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार आए. पहले औरंगाबाद फिर बेगूसराय में उन्होंने लोकसभा चुनाव की हुंकार भरी. जहां एक ओर पीएम मोदी ने केन्द्र के कामों को गिनाया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया. औरंगाबाद में बिना नाम लिए तेजस्वी पर निशाना साधा, वहीं बेगूसराय में लालू राज और उनके रेल मंत्री के दौर को दोहराया.

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में रेलवे के नाम पर, रेल के संसाधनों को कैसे लूटा गया, पूरा बिहार जानता है. लेकिन आज देखिए, पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा हो रही है. भारतीय रेल का तेजी से बिजलीकरण हो रहा है. हमारे रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं वाले बन रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का नुकसान देखा है, परिवारवाद का दंश सहा है. परिवारवाद और सामाजिक न्याय, ये एक दूसरे के घोर विरोधी हैं. परिवारवाद, विशेष रूप से नौजवानों का, प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है.’

पीएम मोदी ने कहा कि, यही बिहार है, जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की एक समृद्ध विरासत है. नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार, यहां इसी विरासत को आगे बढ़ा रही है. सच्चा सामाजिक न्याय सैचुरेशन से आता है. सच्चा सामाजिक न्याय, तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टिकरण से आता है. मोदी ऐसे ही सामाजिक न्याय, ऐसे ही सेकुलरिज्म को मानता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home