HomeBihar'आपके साथ रहेंगे अब इधर-उधर नहीं जाएंगे', नीतीश बोलते रहे पीएम मोदी...

‘आपके साथ रहेंगे अब इधर-उधर नहीं जाएंगे’, नीतीश बोलते रहे पीएम मोदी हंसते रहे

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा अहम माना जा रहा है. गया एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को रिसीव किया और उसके बाद औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए. औरंगाबाद में नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

नीतीश कुमार ने कहा कि हम बीच में गायब हो गए थे लेकिन अब हम गायब नहीं होंगे. हम अब आपके साथ ही रहेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम रहेंगे आप ही के साथ. इधर-उधर नहीं होने वाले हैं.यहां का विकास आप करते रहिए हम आपके साथ हैं. नीतीश की बात सुनकर पीएम मोदी हंस पड़े.

सीएम नीतीश ने कहा कि आप विकास कीजिएगा तो क्रेडिट भी आप ही को मिलेगा. हम सभी विकास की क्रेडिट आपको देंगे. इस बार आप 400 सीट पर जीत हासिल करिएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home