HomeBiharपवन सिंह ने X पर वीडियो किया जारी, कहा -काराकाट के माटी...

पवन सिंह ने X पर वीडियो किया जारी, कहा -काराकाट के माटी चंदन समझ….

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इस बात की घोषणा बीते दिनों ने उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया था. आज उन्होंने एक वीडियो एक्स पर जारी किया है.

जिसमें ट्वीट करते हुए पवन सिंह ने लिखा है कि  “आप सभी को प्रणाम. मैं पवन सिंह आ रहा हूं काराकाट. सर सजदे में है दिल में सेवादारी है काराकाट की मिट्टी मुझे मां जैसी प्यारी है. आपका आशीर्वाद प्यार और दुलार मिले बस इतनी चाहत हमारी है.

पवन सिंह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. इससे पहले 13 मार्च को उन्होंने एक्स पर लिखा था कि वो चुनाव लड़ेंगे. पवन सिंह, निर्दलीय लड़ेंगे या किसी पार्टी से इसपर सस्पेंस बरकरार है. पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था पर उन्होंने लड़ने से इनकार कर दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home