HomeBiharगोपालगंज सीट से VIP ने की उम्मीदवार की घोषणा, चुनावी मैदान में...

गोपालगंज सीट से VIP ने की उम्मीदवार की घोषणा, चुनावी मैदान में चंचल पासवान

लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने गोपालगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेता ई. सुदामा मांझी के बेटे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को अब चंचल पासवान सीधी टक्कर देंगे। चंचल पासवान को वीआईपी ने गोपालगंज से टिकट दिया है।

VIP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोबिन्द बिंद ने इस बात की जानकारी दी है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को वीआईपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

महागठबंधन ने चंचल पासवान को चुनाव के मैदान में उतारा है। जिनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home