HomeBiharमात्र 3 वोट, औरंगाबाद के नेहुटा में अधिकारी करते रहे इंतजार लेकिन...

मात्र 3 वोट, औरंगाबाद के नेहुटा में अधिकारी करते रहे इंतजार लेकिन नहीं आए मतदाता, जानें वजह

लाइव सिटीज, औरंगाबाद::लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर पहले फेज में ही मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरगाबाद विधानसभा के तहत आने वाले नेहुटा गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया।

गांव के बूथ नंबर 97 पर सुबह के 7 बजे तक 3 वोट ही कास्ट हो पाए हैं, जबकि यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं, जिनमें 524 पुरुष और 420 महिला वोटर्स हैं। वहीं मतदान के लिए बूथ पर लोगों के नहीं आने के बारे में मतदान अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।

नेहुटा गांव में पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने क्यों नहीं आए? इसकी वजह बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि किसको वोट दें? कोई गांव का विकास नहीं कराता। भाजपा को वोट देकर ऊब गए हैं। कांग्रेस वाले तो हमारी सुनते तक नहीं हैं। विकास गांव से कोसों दूर है। 21वीं सदी में आ गए हैं, लेकिन इस गांव में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं।

पोलिंग बूथ भी बहुत दूर है। आवागमन के साधन नहीं है। ग्रामीणों के पास अपने वाहन नहीं हैं। ऐसे में पोलिंग बूथ तक कैसे जाएं? नेता वोट मांगते हैं और चले जाते हैं। खेती वाली जमीन का किराया देना पड़ता है। सिंचाई के लिए नदी नहर नहीं। बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते तो उसके लिए भी किराया देना पड़ता है। नेताओं के खोखले वादों से मन भर गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home