HomeBiharपंजाब, राजस्‍थान और हरियाणा से जल्‍दी ही लौटेगा मानसून, बिहार के हिस्‍से...

पंजाब, राजस्‍थान और हरियाणा से जल्‍दी ही लौटेगा मानसून, बिहार के हिस्‍से में अभी बारिश के आसार

लाइव सिटीज, पटना: बारिश का मौसम लाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से लौटने का संकेत देने लगा है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा से लौटना शुरू कर देगा. वहीं बिहार में अगले दो दिनों तक हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहने की उम्मीद है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार एवं अजीत कुमार का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के उत्तरी एवं पश्चिमी भाग से लौटने का संकेत दे दिया है. मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान एवं हरियाणा से मानसून का लौटना शुरू हो जाएगा.बिहार में मानसून सितंबर के आखिर तक रह सकता है.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने से बिहार के सीमावर्ती जिलों में वर्षा हो सकती है. वहीं मध्य बिहार में हल्की वर्षा हो सकती है. पूर्वी बिहार में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. हरनौत 30.4, मुजफ्फरपुर में 8.6, झाझा में 5.4, बगहा में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home