HomeBiharजेडीयू के सदस्यता अभियान का मंत्री अशोक चौधरी ने किया उद्घाटन, कहा-...

जेडीयू के सदस्यता अभियान का मंत्री अशोक चौधरी ने किया उद्घाटन, कहा- सीएम नीतीश देश के सबसे मजबूत नेता हैं

लाइव सिटीज़, भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से लगातार सदस्यता अभियान चलाई रही है। बिहपुर थाना में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री संजय सिंह, एमएलसी संजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, विनीत कुमार सिंह मुखिया सहित कई गणमान्य लोगों ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सभी लोगों ने हजारों लोगों को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता दिलाई। जिसमें कई लोग उस इलाके के सम्मानित और प्रमुख लोग हैं।

सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री अशोक सिंह ने कहा ने कहा के माननीय नीतीश कुमार देश के सबसे मजबूत नेता है। पिछले 18 सालों से माननीय श्री नीतीश कुमार बिहार को विकास के रास्ते पर लगातार दौड़ा रहे हैं और आने वाले समय में नीतीश कुमार के विजन के मुताबिक भारत का निर्माण होगा। आप नीतीश कुमार के हाथों को तभी मजबूत कर सकते है जब आप जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने हर तबके तक विकास को पहुंचाया है। हर माध्यम से किसी ना किसी व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है।हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, हर घर बिजली, हर गांव तक संपर्क मार्ग, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व विकास किया है। श्री संजय सिंह ने लोगों से अपील किया कि आप श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये।

बिहार विधाननपरिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार लगातार नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है अब हमारा फर्ज है उनको आगे बढ़ाना है। श्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर जदयू को स्थापित करना चाहते है ऐसे आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु और विनीत सिंह मुखिया ने भी लोगों को संबोधित क़िया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments