HomeBiharबिहार में आज भी मॉनसून रहेगा कमजोर, 11 जिलों में बारिश के...

बिहार में आज भी मॉनसून रहेगा कमजोर, 11 जिलों में बारिश के आसार

लाइव सिटीज, पटना: पिछले कई दिनों से बिहार में मानसून पूरी तरह कमजोर हो चुका है. राज्य के कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की जा रही है, लेकिन तापमान में विशेष कमी नहीं हो रही है. कम वर्षा होने के कारण उमस भरी गर्मी बरकरार है. किसी भी जिले में किसानों के हित लायक वर्षा नहीं हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की कमी होने के कारण धीरे-धीरे औसत वर्षा में कमी आ रही है.

पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार को राज्य के पश्चिमी इलाके के11 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि पूरे बिहार में कहीं कहीं बादल छाए रहने के साथ तापमान में हल्की गिरावट का पूर्वानुमान है. उत्तरी बिहार के पश्चिमी इलाके में पांच जिला पूर्वी चंपारण ,पश्चिमी चंपारण ,सीवान ,सारण और गोपालगंज के कुछ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा जबकि दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाके के छह जिले बक्सर, भोजपुर ,रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के कुछ कुछ स्थानों पर हल्की या  एक दो जगह पर मध्यम स्तर की वर्षा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का पूर्वानुमान है. 

हालांकि राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज हवा एवं बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में पिछले दिनों की तुलना में गिरावट आई है और आज बुधवार को भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, परंतु अभी भी राज्य में तापमान सामान्य से अधिक है. अगर आज के मौसमी सिस्टम की बात करें तो आज पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक कम चिन्हित चक्रवातीय परिसंचरण अब झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home