HomeBiharमानसून ने भारत के मैदानी हिस्‍सों में बढ़ाई सक्रियता, बिहार के इन...

मानसून ने भारत के मैदानी हिस्‍सों में बढ़ाई सक्रियता, बिहार के इन हिस्‍सों में तेज बारिश के आसार

लाइव सिटीज, पटना: धीरे-धीरे लौट रहे मानसून ने बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी और दक्षिणी भारत में अपनी सक्रियता फिर से बढ़ा दी है. बिहार में तीन-चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को मौसम अचानक बदल गया.वर्षा के कारण प्रदेश के वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है.

अगले चौबीस घंटे में उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं. मध्य बिहार के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में वर्षा हो रही है.

शनिवार को सारण, वैशाली, अरवल, गोपालगंज एवं सिवान सहित कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई. शनिवार को सिंहेश्वर में 21.4, सासाराम में 19.8, भभुआ में 18.6, बक्सर में 17.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया. चंपारण और सीमावर्ती जिलों में भी बारिश दर्ज की गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home