HomeBiharनीतीश कुमार से सीखने की सलाह देते हुए मंत्री संजय झा ने...

नीतीश कुमार से सीखने की सलाह देते हुए मंत्री संजय झा ने सांसद मनोज झा के बयान पर क्या कहा ?…जानें

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सियासी उबाल लाने वाले ‘ठाकुर विवाद’ पर अब जदयू के नेता और मंत्री संजय झा ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को किसी का नाम लिए बगैर इस मामले में नसीहत दी है।

बता दें कि राजद सांसद मनोज झा के संसद में कविता सुनाए जाने के बाद सियासी बवाल मच गया था। इस कविता में उन्होंने ‘ठाकुर’ शब्द इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कई नेताओं ने खासी नाराजगी भी जाहिर की है, जबकि कुछ नेताओं ने उनका समर्थन किया है।

बहरहाल, शुक्रवार को जदयू नेता और मंत्री संजय झा ने कहा कि मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन दो बात जरूर बताना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हर एक जात-धर्म का सम्मान करते हैं। उनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड राजनीति का देखिए और जब से सरकार चला रहे हैं। हरेक जाति-धर्म का वो सम्मान करते हैं।हमारी पार्टी इसी विचारधारा की पार्टी है। ये मेरा मानना है कि जब भी कोई अपनी बात रखे तो कोई ऐसी बात ना रखे कि किसी समाज को आहत हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home