HomeBiharगया में मेडिकल की छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में की आत्महत्या,...

गया में मेडिकल की छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

लाइव सिटीज, गया: रविवार की सुबह गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी होस्टल में डॉ. वंदना का शव बरामद हुआ. उनके कमरे में उनका शव पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ है. घटना के बाद हॉस्टल में अफरा तफरी मची रही. कमरे के आगे लोगों की भीड़ लग गई.

सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार डॉ. वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पीजी कर रही थीं. वह पीजी फस्ट ईयर की छात्रा थी. वंदना मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहनेवाली थीं. आशंका है कि उन्होंने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. पुलिस भी मामले को आत्महत्या का ही बता रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी खुलासा हो पाएगा. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home