HomeBiharमैरेज हॉल संचालक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

मैरेज हॉल संचालक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के समस्तीपुर जिला में बेखौफ अपराधियों द्वारा एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा एक मैरेज हॉल के संचालक की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मृतक मैरेज हॉल के संचालक की पहचान मनोहर सिन्हा के रूप में की गई है, जो मोहनपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने देर रात सड़क के किनारे मनोहर को गिरा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मैरिज हॉल में काम कर रहा है अन्य कर्मियों को दी गई.

इसके बाद जब वहां पहुंचकर कर्मियों ने उसे उठाया तो वह मृत था. मनोहर को चिकित्सकों के यहां ले जाया गया जा गोली मारने की बात सामने आई. मैरेज हॉल के संचालक मनोहर शर्मा को अपराधियों के द्वारा दो गोलियां मारी गईं थी और जिस जगह से शव को बरामद किया गया, वहां किसी भी तरह के खून के धब्बे मौजूद नहीं थे. इस कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या कर शव को वहां पर लाकर फेंक दिया गया है.

जहां शव बरामद हुआ है उस वहीं पर मृतक मैरेज हॉल के संचालक काीकार भी खड़ी पाई गई है जो पूरी तरह से बंद अवस्था में है, साथ ही वहां से एक जिंदा कारतूस भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home