HomeBiharबिहार पुलिस की बड़ी कामयाबीः जहानाबाद के अमित हत्याकांड और बेगूसराय के...

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबीः जहानाबाद के अमित हत्याकांड और बेगूसराय के साजन मर्डर केस का खुलासा

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में गुड़ व्यवसायी के बेटे अमित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे अवैध संबंध और पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है. हत्या के बाद शव को अरवल जिले के एक नहर में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है.

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पथ निवासी अमित कुमार बीती 19 सितंबर की शाम को बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसके भाई ने नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चार दिनों बाद पटना जिले के महाबलीपुर थाना क्षेत्र से अमित की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई. घटना के बाद से उसका दोस्त भी फरार था जो उसके लगातार परिवार के संपर्क में थे. बाइक बरामद होने के बाद पुलिस का शक अमित के दोस्त राजेश कुमार पर गहराया.

सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी राजेश शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले के रहने वाला है और उसकी बहन से अमित का प्रेम-संबंध था. साथ ही राजेश के साथ पैसों को लेकर भी विवाद था. इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची.

पुलिस के मुताबिक, राजेश ने अमित को पैसे देने और एक लड़की से मिलवाने का झांसा देकर अरवल के भदासी बुलाया. वहां अरवल के आशीष कुमार और प्रिंस कुमार पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों अमित को बख्तारी हाई स्कूल के पास सुनसान जगह ले गए, जहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद अमित के शव को पास की नहर में फेंक दिया गया.

एक सप्ताह बाद आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से शव बरामद किया. पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव फूल गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों राजेश कुमार, आशीष कुमार और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मृतक की बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों का कोई पूर्व से आपराधिक इतिहास नहीं है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस के अनुसार हत्या की वजह कथित अवैध संबंध और पैसों के विवाद को बताया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments