HomeBiharशिवहर से नामांकन करने के बाद लवली आनंद का RJD पर हमला,...

शिवहर से नामांकन करने के बाद लवली आनंद का RJD पर हमला, इस बार विरोधी कहीं नजर नहीं आएंगे

लाइव सिटीज, शिवहर: लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान खत्म होने के बाद बाकी बची सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिवहर लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार व पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र  दाखिल कर दिया है। शिवहर लोकसभा सीट पर चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है।

लवली आनंद अपने प्रस्तावक के साथ अपने बेटे और बेटी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची थी। इस अवसर पर लवली आनद ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की हर तरफ तारीफ़ हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प ले चुकी है। वहीं, उन्होंने विरोधी दल के नेताओ पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार विरोधी कही भी दिखाई नही दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home