HomeBiharजेपी, लोहिया, कर्पूरी के गुनाहगार हैं लालू यादव: मंगल पाण्डेय

जेपी, लोहिया, कर्पूरी के गुनाहगार हैं लालू यादव: मंगल पाण्डेय

लाइव सिटीज, पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि आज से 50 साल पहले 1975 में 24 और 25 जून की मध्यरात्रि में ही देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस की निरंकुश सरकार ने भारतीय लोकतंत्र को लहूुलुहान किया था। इसके प्रतिरोध में जेपी के हुंकार पर पूरा देश उबला और तानाशाही के विरोध में तन कर खड़ा हुआ। मगर दुर्भाग्य है कि इसी आंदोलन की कोख से जन्मे लालू जी ने बाद में कुर्सी बचाने के लिए देश के लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली उस कांग्रेस से समझौता कर लिया।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि जेपी के कथित ’’क्रान्तिपुत्र लालू’’ जी ने कांग्रेस से सत्तालोलुप्ता में न केवल अपनी जमीर का सौदा किया बल्कि जेपी, लोहिया और कर्पूरी के गैर कांग्रेसवाद के सिद्धांतों की भी तिलांजलि दे दी। लालू जी सही मायने में लोकनायक जय प्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के असली गुनाहगार है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद की बुनियाद पर खड़ा लालू जी का समाजवाद एक ढोंग और दिखावा था।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की असली हत्यारी कांग्रेस से आज भी गलबहियां कर बिहार की सत्ता हथियाने का सपना देख रहे लालू जी और उनके कुनबे को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेंगी। आपातकाल के उन दहशत भरे काले दिनों की यादें 50 साल बाद आज भी देश के लोगों में सिहरन पैदा करती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments