HomeBiharलालू प्रसाद के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम : भड़के सम्राट चौधरी ने...

लालू प्रसाद के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम : भड़के सम्राट चौधरी ने बताया चारा चोर

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली रवानगी से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा दिए गये बयान पर बिहार में अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। पटना एयरपोर्ट पर राजद प्रमुख द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गये बयान के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी भड़क गये हैं।

लालू प्रसाद पर भड़कते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद एक आपराधिक छवि के नेता हैं। लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद जी कितनी बार हारे हैं, उन्हें गिनती याद है। अभी पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की क्या हालत हुई है, ये पूरा देश जानता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी बिहार में एक आपराधिक छवि के नेता हैं, जिसको जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने साबित किया है कि ये अपराधी हैं और चारा चोरी करने वाले लोग हैं। ये क्या बोलेंगे। लालू प्रसाद जी को बिहार की राजनीति से कांग्रेस और जेडीयू ने साफ कर दिया है।

सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि लालू प्रसाद की अब कोई राजनैतिक हैसियत अब नहीं रही। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी और NDA 40 की 40 सीटें जीतेगी। वहीं, नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुझे लगा कि वे एनडीए छोड़कर गये हैं तो कम-से-कम इंडी गठबंधन की तरफ से पीएम उम्मीदवार होंगे लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं ने उनका क्या हाल कर दिया है। अब वे लगातार अंड-बंड बोलते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home