HomeBiharपत्रकार के सवाल पर भड़के ललन सिंह, बोले- नरेटिव सेट मत कीजिए,...

पत्रकार के सवाल पर भड़के ललन सिंह, बोले- नरेटिव सेट मत कीजिए, वो आपसे लिखवाकर नहीं बोलेंगे

लाइव सिटीज, पटना: पटना में NDA की बैठक हो रही है। बीजेपी ऑफिस में हो रही इस मीटिंग में NDA के दलों के बड़े नेता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल होंगे। बैठक में बिहार चुनाव पर मंथन के साथ-साथ पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भी चर्चा हो रही है।

वहीं बैठक को लेकर जब पत्रकारों ने ललन सिंह से पूछा- क्या प्रधानमंत्री बिहार NDA के एकजुट होने का भी संदेश देने आ रहे हैं। इस सवाल पर ललन सिंह भड़क गए।

उन्होंने कहा- ‘नरेटिव सेट कर रहे हैं क्या। आप नरेटिव सेट कर रहे हैं क्या। वो पंचायत दिवस में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। क्या बोलेंगे नहीं बोलेंगे वो क्या आपसे लिखवाकर बोलेंगे क्या।’

बैठक में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जदयू मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, रत्नेश सदा शामिल हैं। वहीं लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित एनडीए के संसद और विधायक बैठक में शामिल हैं।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home