HomeBiharलखीसराय में आसमानी आफत : बाइक सवार दो युवकों की ठनका गिरने...

लखीसराय में आसमानी आफत : बाइक सवार दो युवकों की ठनका गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लाइव सिटीज, लखीसराय: बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां जमुई जिले में आज ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना में मृत युवक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसके बाद उनका रो – रो कर बुरा हाल है। 

बताया जाता है कि निक्की कुमार और मनीष कुमार मोटर बनवाने के लिए सिकंदरा जा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गयी है। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक बरगद की पेड़ के नीचे छिप गये, जिसके बाद वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी

इस घटना में मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुरडीह निवासी, मनीष कुमार पिता अशोक मंडल, रिकी कुमार पिता उमेश यादव के रूप में की गई है। वही घटनास्थल पर सिकंदरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments