HomeBiharकटिहार गोलीकांड: गिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर बोला हमला, कहा-'धृतराष्ट्र बन...

कटिहार गोलीकांड: गिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर बोला हमला, कहा-‘धृतराष्ट्र बन गए हैं…’

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर करारा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू धृतराष्ट्र बन चुके हैं.

उन्होंने कहा कि सत्ता की गद्दी पर भी वही लोग हैं जो शिक्षकों को पिटवा रहे हैं और आम आदमी जब बिजली की मांग कर रहा है तो उसे गोलियों से भुनवा रहे हैं. बता दें कि कटिहार में ग्रामीणों पर पुलिस ने बुधवार को फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था.

सूबे की नीतीश सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि कोई बिजली मांगता है तो उसको गोलियों से भुनवाने का काम नीतीश सरकार कर रही है. कोई अनुसूचित समाज की बेटी अपना अधिकार मांगती है तो उसे निर्वस्त्र करके उसकी अस्मत लूटी जा रही है, उसे अपमानित किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद सीएम नीतीश कुमार का उदय हुआ था फिर से नीतीश कुमार को ही दुर्भाग्य भरा सौभाग्य मिल रहा है कि उनके ही शासनकाल में बिहार में जंगल राज वापस आ गया है.

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बिहार के ऊर्जा मंत्री कहते हैं कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी ही. नीतीश के मंत्रियों ने जिस ढंग से कहा है वह आलोचना योग्य है. उनका बयान जो बदमाशी करेगा वह गोली खाएगा उनका बिलकुल गलत है. इस तरह के बयान मंत्री को नहीं देना चाहिए था. कोई बिजली ना मांगे, राशन-पानी मांगे या अपना हक और अधिकार मांगे तो क्या गोली चलाएंगे? क्या यही है बिहार की नीतीश सरकार? 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home