HomeBiharजेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नीतीश कुमार ने इन...

जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नीतीश कुमार ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी 

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं. चुनाव में प्रचार-प्रसार पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी को लेकर जदयू की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है. वहीं पार्टी ने लोकसभा चुनाव अभियान समिति की घोषणा भी की दी है. स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम तो चुनाव अभियान समिति में 79 सदस्यों को रखा गया है.

जेडीयू की ओर से जारी इस लिस्ठ में एक नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तो दूसरे नंबर पर वशिष्ठ नारायण सिंह. उसके बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा, संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, श्नवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, आफाक अहमद खान, मौलाना गुलाम रसूल बलयावी शामिल हैं.

वहीं अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, विनोद कुमार यादव, अजीत चौधरी, संजय सिंह, नीरज कुमार, ललन सरार्फ, खालिद अनवर, रविंद्र प्रसाद सिंह, जय कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, संतोष कुमार निराला, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, राहुल शर्मा, अरुण माझी, कमर आलम, मनोरमा देवी, राजीव रंजन, कुमुद वर्मा को शामिल किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home